गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का 69 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन

248
singer-composer bappi lahiri is no more
singer-composer bappi lahiri is no more

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लाहिड़ी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इस बीच बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।”

बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। स्वास्थ समस्या होने के कारण लाहिड़ी 29 दिनों तक जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अस्पताल में भर्ती रहे। वह ठीक भी हो गए थे और 15 फरवरी उन्हें घर जाने के लिए अनुमति दी गई थी। लेकिन घर जाने के बाद फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।