पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का उनके जन्म स्थान जवाहरके में भारी पुलिस फाॅर्स के बीच अंतिम संस्कार किया गया। भारी हुजूम उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आज ही पंजाबी गायक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। उनके शरीर को लगभग दो दर्जन गोलियों से भून दिया था। इस साल पंजाबी गायक ने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। आपको बता दे रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी।