चीन और रूस के राष्ट्रपति की होगी SCO में मुलाक़ात, रूसी राजदूत ने दी जानकारी

200
china-russia
china-russia

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उनके चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 15 से 16 सितंबर के बीच शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। यह मीटिंग उजबेकिस्तान में होगी। रूसी राजदूत ने इसकी सूचना दी है। चीनी राष्ट्रपति की कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद करीब ढाई साल में पहली विदेश यात्रा होगी। SCO के सदस्य देशों में पाकिस्तान, चीन, रूस, भारत और मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान तथा किर्गिस्तान शामिल हैं।

शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतर- सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है। इसके अलावा राजनैतिक, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, अनुसंधान व प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देना है। इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।