RRB गुवाहाटी ने दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों का किया ऐलान

230
RRB NTPC
RRB NTPC

रेलवे भर्ती बोर्ड, गुवाहाटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी NTPC की दूसरी चरण की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – rrbguwahati.gov.in पर जाकर तारीख चेक कर सकते हैं।
चुने हुए उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा अस्थायी रूप से वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में 10 से 12 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वेतन स्तर 5 के लिए परीक्षा 10 अगस्त, 2022 को, वेतन स्तर 2 के लिए 11 अगस्त, 2022 को और वेतन स्तर 3 के लिए 12 अगस्त, 2022 को है। अधिक जानकारी के लिए rrbguwahati.gov.in पर चेक करे.