कोरोना काल में रणवीर सिंह बने 2020 के सबसे अमीर एक्टर – केवल एड से कमाए इतने करोड़

592
RANVEER SINGH

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अब वो हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन चुके हैं। अपने चुलबुले अंदाज़ से फैन्स के वो फेवरेट हैं। अपने काम को लेकर रणवीर काफी सजग भी हैं। इसलिए वो सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में हैं। यही वजह है कि रणवीर अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। यहां तक कि कोरोना काल में भी रणवीर की कमाई में खूब इजाफा हुआ। सिर्फ एड (ad)से ही रणवीर ने करोड़ो की कमाई की और बन गए साल 2020 के सबसे अमीर एक्टर (Richest Actor In 2020) ।

दरअसल अगर रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर ने पिछले साल 9 ब्रांड्स को साइन किया और उनके ये एड को करने के लिए उन्हें 7 से 12 करोड़ रुपये तक की रकम मिली थी। जिसकी वजह से उनकी कमाई में इजाफा हुआ। बता दें कि इस समय रणवीर कुल 34 ब्रांड्स के अंबेसडर है। वाकई रणवीर फिल्मों के अलावा ब्रांड्स केभी सुपरस्टार बन गए हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस वक्त कई मेगा बजट की फिल्में हैं। फिल्म 83 में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ में जल्द ही नज़र आने वाले हैं।इसके साथ वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो जैकलीन फर्नान्डेस के साथ नजर आएंगे। इसके साथ जयेशभाई जोरदार भी उनकी लिस्ट में शामिल हैं और इसी के साथ खबरें हैं कि जल्द ही रणवीर सिंह अपनी आने वाली दो फिल्में और अनाउंस करने वाले हैं।