राज कुंद्रा की आज खत्म हो रही पुलिस कस्टडी, पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के लिए अहम दिन

583

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में बिजनेसमैन और शिल्पा 22के पति राज कुंद्रा जेल में बंद हैं। उनकी पुलिस हिरासत आज यानी 27 जुलाई को खत्म हो रही है। इस मामले में पुलिस को अभी तक कई सबूत हाथ लगे हैं और हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाना चाहती है। राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी में आईटी प्रमुख रयान थोर्प की भी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है।

हाईकोर्ट में याचिका पर भी सुनवाई
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। आज उनकी इस याचिका पर भी सुनवाई होगी।

फरवरी में दर्ज हुआ था केस
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं।