पंजाब: विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री पद से किया गया बर्खास्त, केजरीवाल बोले- ‘आप पर गर्व है भगवंत’

361
Kejriwal Bhagwant Mann tweet on Chandigarh University

भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को आज यानी मंगलवार को पद से हटा दिया। बर्खास्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री को हिरासत में भी ले लिया गया है। सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। आपको बता दे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए है और वह लगतार ही एक्शन में दिख रही है।

भगवंत मान सरकार की कार्रवाई पर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भी ट्वीट कर रिएक्शन दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लिखा – ‘आप पर गर्व है भगवंत. आपकी कार्रवाई ने मेरी आखों में आंसू ला दिये. आज पूरा देश AAP पर गर्व महसूस कर रहा है…’