कृषि कानून वापस लेने पर प्रियंका बोलीं – 700 किसानों के शहीद होने के बाद मांगी गई माफी पर कैसे करें भरोसा

525
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़ा एलान करते हुए देशवासियों को चौंका दिया। पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की अपील की। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बीते डेढ़ साल से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसान संगठन लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्र सरकार ने इसको लेकर कई बार किसान संगठनों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा रहीं।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर सियासी दलों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया , “देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो!” 

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
पीएम मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार दिखने लगी तो समझ आई सच्चाई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। प्रियंका ने ट्वीट किया, “600 से अधिक किसानों की शहादत,350 से अधिक दिन का संघर्ष, @narendramodiजी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।..उनपर लाठियां बरसाईं, उन्हें गिरफ्तार किया।

टूटा अभिमान, जीता किसान- कांग्रेस
अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगीकि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा का ष्ड्यंत्र टूटा तो किसान जीता। कांग्रेस ने किसानों की मौत के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। 

कांग्रेस नेता संसद में उठाएंगे यह मुद्दा
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह किसानों की जीत है, जो इतने दिनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हो गई, किसानों की मुश्किलों की जिम्मेदारी कौन लेगा? इसके लिए केंद्र दोषी है। हम इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि काला कानून वापस लेना सही दिशा में उठाया गया कदम है।