प्रियंका गांधी ने हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की मौत पर सरकार को घेरा, बोलीं- यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं

205
Priyanka Gandhi

हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की सफजरजंग हॉस्पिटल में मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं है। प्रियंका ने लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की बनती है।

अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा-हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।