Instagram Richlist में एक बार फिर शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा – एक पेड पोस्ट शेयर करने के 3 करोड़ चार्ज करती हैं एक्ट्रेस

686

केट टीम के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli), और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra Jonas)। ये तो सब जानते हैं, कि सभी जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के ज़रिये सिर्फ अपने फैंस के साथ कनेक्टिड ही नहीं रहते हैं, बल्कि उससे कमाई भी करते हैं। इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है। वो एक पोस्ट को शेयर करने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ‘ग्लोबल स्टार’(Global Star) हैं। प्रियंका हॉलीवुड में भी उतनी ही पॉपुलर हैं, जितना की बॉलीवुड में। सोशल मीडिया(Social Media) पर भी पॉपुलैरिटी के मामले में प्रियंका तमाम बॉलीवुड सितारों से कही ज्यादा आगे हैं। सिर्फ यही नहीं, सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम(Instagram) के ज़रिये कमाई करने के मामले में प्रियंका ने सभी बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक-एक पेड पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

हाल ही में, इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021(Instagram Richlist 2021) जारी की गई है, जिसमें सिर्फ 2 भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने जगह बनाई हैं। ये तो सितारे हैं भारतीय क्रि

वहीं, विराट कोहली इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में प्रियंका से काफी ज्यादा आगे 19 वें स्थान पर हैं। विराट को एक पोस्ट शेयर करने के बदले 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

गौरतलब है कि यह लगातार तीसरा साल है, जब प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली ने टॉप इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में अपनी पोजिशन में इज़ाफा किया है।

लिस्ट में टॉप किया है पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने। रोनाल्डो प्रति पेड पोस्ट करीब 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लिस्ट में दूसरे पायदान पर ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक हैं, जो प्रति पोस्ट 11 करोड़ रुपये का भारी शुल्क लेते हैं। फेमस अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को प्रति पेड पोस्ट 10 करोड़ रुपये बतौर शुल्क मिलते हैं।