Happy Birthday Prabhu Deva: प्रभुदेवा का आज 48वां जन्मदिन, जानिए उनकी लव लाइफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

633

निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का आज 48 वां जन्मदिन हैl हम आपके लिए उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य लेकर आए हैंl प्रभुदेवा कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक लोकप्रिय अभिनेता भी हैl प्रभुदेवा शानदार निर्देशक और डांसर माने जाते हैंl उन्हें भारतीय माइकल जैक्सन भी कहा जाता हैl अपने 32 वर्ष के करियर में उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैंl इनमें पद्मश्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैl

प्रभुदेवा के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बहुत कम लोगों के बारे में पता हैl प्रभुदेवा ने लव मैरिज की थीl उन्होंने रामलथ से शादी की थीl जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर लता रख लिया थाl हालांकि 16 साल चली शादी अब खत्म हो गई हैl प्रभुदेवा और लता के तीन बच्चे थेl हालांकि उनके बड़े बेटे की 2008 में कैंसर से मृत्यु हो गईl प्रभुदेवा शादी के बाद नयनतारा को दिल दे बैठेl दोनों का 3 वर्ष रिश्ता भी चलाl हालांकि फिर उनका भी ब्रेकअप हो गयाल।

लता को जब प्रभुदेवा और नयनतारा से अफेयर के बारे में पता चला था, तब उन्होंने 2010 में प्रभुदेवा के खिलाफ कार्रवाई भी की और पति के साथ रहने की मांग अदालत में की थीl 2011 में प्रभुदेवा और लता का तलाक हो गयाl प्रभुदेवा मुंबई चले आएl नयनतारा के साथ 2012 में उनका ब्रेकअप हो गयाl अब 2020 में खबर आई कि प्रभुदेवा ने नवंबर में फिजियोथैरेपिस्ट और डॉक्टर लड़की से शादी कर ली हैl जब वह उनका इलाज कर रही थी, तब वह उन्हें दिल दे बैठेl प्रभुदेवा फिल्म निर्देशक हैंl उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया हैl वह जल्द नई फिल्म लेकर आने वाले हैं।