प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया पोस्टर आया सामने – रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

340

प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार मेकर्स ने फैंस को तोहफा दे दिया है और बताया कि प्रभास की यह फिल्म मकर संक्रांति पर रिलीज होगी।

प्रभास के फैंस को तोहफा
‘राधे श्याम’ का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। जिसमें प्रभास यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का काफी हिस्सा इटली में शूट हुआ है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रोमांटिक कहानी
प्रभास ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी रोमांटिक कहानी “राधे श्याम” को दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में, इसकी नई रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 है।‘
इससे पहले फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

कलाकार और मेकर्स
फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी है। साथ ही भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सत्यम की मुख्य भूमिका है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार हैं। इसे यूवी क्रिएशंस, भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद प्रोड्यूस कर रहे हैं।