Bharat Jodo Yatra: 66वें दिन शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा – राहुल बोले- भारत में नफरत नहीं फैलाई जा सकती

192
CONGRESS

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हो गई। 66वें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंगोली के शेवाला गांव से यात्रा शुरू हुई। आज की यात्रा आरती गांव, पारडी मोड़ बस स्टैंड और कलामनुरी जिला परिषद हाई स्कूल मैदान से होकर गुजरी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त होगी और हम यह संदेश देंगे कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यात्रा का यही उद्देश्य है।