प्रधानमंत्री मोदी ने टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि – कहा उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति पर गर्व करना सिखाया

414
PM MODI PAY TRIBUTES

आज रवींद्रनाथ टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह आज भी अपने विचारों व कार्यों से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

गोखले और महाराणा प्रताप का भी आज ही के दिन जन्म हुआ था। वर्ष 1861 में पश्चिम बंगाल में जन्में टैगोर को याद करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। अपने विचारों और कार्यों से वह लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं।

टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा, “मैं गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। विचार और कार्य में, वे लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, सीखने और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। हम भारत के लिए उनके दिखाए हुए रास्ते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”