प्रधानमंत्री मोदी आज संविधान दिवस पर करेंगे संबोधित, देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

    264
    PM modi addressed youth festival
    PM modi addressed youth festival

    संविधान दिवस के मौके पर आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी विधानसभा के सभापति व पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। देश के जिला तथा बूथ केन्द्रों पर पार्टी कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता पीएम का उद्बोधन सुनेंगे। एक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे देश की सभी विधानसभाओं के सभापतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिला एवं बूथ केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता टेलीविजन, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

    देश भर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।


    भारत आज अपना संविधान दिवस(Constitution Day) मना रहा है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। देश में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। 19 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया था।