प्रधानमंत्री मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 1893 के उत्कृष्ट भाषण को किया याद

163
pm modi remembers swami vivekananda chicago speech
pm modi remembers swami vivekananda chicago speech

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के वर्ष 1893 के असाधारण भाषण को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि आज ही के दिन वर्ष 1893 में उन्होंने शिकागो में अपना सबसे उत्कृष्ट भाषण दिया था। उनके संबोधन ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति एवं मूल्यों की एक झलक दिखाई थी। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “11 सितंबर का स्वामी विवेकानंद के साथ एक विशेष संबंध है। आज ही के दिन 1893 में  उन्होंने शिकागो में अपना सबसे उत्कृष्ट भाषण दिया था। उनके संबोधन ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति एवं मूल्यों की एक झलक दिखाई थी।”