प्रधानमंत्री मोदी ने NDA की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, ट्वीट कर शेयर की तस्वीर

169
PM Modi meets Droupadi Murmu
PM Modi meets Droupadi Murmu

राष्ट्रपति पद की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरूवार को दिल्ली पहुंची। भाजपा नेताओ ने हवाई अड्डे पर ही उनका स्वागत किया। दिल्ली पहुंचते ही वह पीएम मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंची। राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की तस्वीर पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा – ‘ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिले, उनके राष्ट्रपति पद की दावेदारी को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं को लेकर उनकी समझ और भारत के विकास का उनका विजन बेजोड़ है।’

आपको बता दे कि भारत के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी है और 24 जून 2022 को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी।