Biotech Expo 2022: पीएम मोदी ने बायोटेक एक्सपो 2022 का किया उद्घाटन, कहा “8 साल में भारत की बायो-इकॉनॉमी 8 गुना बढ़ी”

514
pm modi
pm modi

आज प्रगति मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Biotech Exp 2022 का उद्घाटन किया. उन्होंने Biotech Expo 2022 में शिरकत की और सभा को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा “बीते 8 साल में भारत की बायो-इकॉनॉमी 8 गुना बढ़ गई है। 10 अरब डॉलर से बढ़कर हम 80 अरब डॉलर तक पहुंच चुके हैं। भारत, Biotech के Global Ecosystem में Top-10 देशों की लीग में पहुंचने से भी ज्यादा दूर नहीं हैं.”

उन्होंने आगे कहा “दुनिया में हमारे IT professionals की स्किल और इनोवेशन को लेकर Trust नई ऊंचाई पर है। यही Trust, यही Reputation, इस दशक में भारत के Biotech sector, भारत के bio प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा “बायोटेक सेक्टर सबसे अधिक Demand Driven Sectors में से एक है। बीते वर्षों में भारत में Ease of Living के लिए जो अभियान चले हैं, उन्होंने बायोटेक सेक्टर के लिए नई संभावनाएं बना दी हैं.”

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।