जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे के निधन पर पीएम मोदी हुए भावुक, एक दिन के राष्ट्र शोक का ऐलान

1096
PM Modi saddened by Shinzo Abe demise

प्रधानमंत्री ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के दुखद निधन पर शोक और दुख व्यक्त किया है। PM मोदी ने आबे के साथ अपने जुड़ाव और दोस्ती पर भी जोर दिया और भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए गए अपार योगदान पर टिप्पणी की। श्री मोदी ने अबे शिंजो के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने टोक्यो में अपनी नवीनतम बैठक की एक तस्वीर भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा – “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”

“श्री आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।

अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

पीएम मोदी ने कहा – “पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के निशान के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”