NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

310
PM Modi congratulates Presidential Candidate 2022
PM Modi congratulates Presidential Candidate 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने भी द्रौपदी मुर्मू को शुभकानाए दी और कहा ‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।”