हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी बोले- अपनी जान पर खेलकर उन्होंने कितने मासूमों की जान बचाई

206
PM addresses programme on 10th Punyatithi of Late Harmohan Singh Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद, एमएलसी, विधायक और शौर्य चक्र से सम्मानित और एक महान शख्सियत और यादव समुदाय के नेता स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी बोले- आज, हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा लोकतान्त्रिक दिन भी है। आज हमारी नई राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण हुआ है। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला राष्ट्रपति देश का नेतृत्व करने जा रही हैं।

प्रधानमंत्री बोले- लोहिया जी के विचारों को उत्तर प्रदेश और कानपुर की धरती से हरमोहन सिंह यादव जी ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में आगे बढ़ाया उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में जो योगदान किया, समाज के लिए जो कार्य किया, उनसे आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन मिल रहा है। हरमोहन सिंह यादव जी ने न केवल सिख संहार के खिलाफ राजनैतिक स्टैंड लिया, बल्कि सिख भाई-बहनों की रक्षा के लिए वो सामने आकर लड़े। अपनी जान पर खेलकर उन्होंने कितने ही सिख परिवारों की, मासूमों की जान बचाई। देश ने भी उनके इस नेतृत्व को पहचाना, उन्हें शौर्य चक्र दिया गया।