पीयूष गोयल ने हर घर तिरंगा महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

337
Piyush Goyal hoisted Flag

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में आइए हम स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाने और भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देने का संकल्प लें।

गोयल ने हर घर तिरंगा महोत्सव के अवसर पर गांधी दर्शन, राजघाट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का दौरा किय और खुले में शौच से मुक्त देश के लिए भारत की यात्रा पर एक डिजिटल प्रदर्शनी देखी। भारत 2 अक्टूबर 2019 को खुले में शौच से मुक्त देश का दर्जा प्राप्त कर चुका है।