नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, मामले की पड़ताल में जुटी दिल्ली पुलिस..

140
nitin gadkari
nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली स्थिति उनके आवास के नंबर पर आए एक अज्ञात फोन कॉल से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस बात की जानकारी मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इस ममम्ले में जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली स्थिति आवास पर अज्ञात नंबर से कॉल आया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की शाम केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली स्थिति आवास पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि, ”नितिन गडकरी के आवास पर मिली जान से मारने की धमकी की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। जांच जारी है।”