Nikay Chunav : मौरांवा से नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक अनिल सिंह…

117

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। प्रदेश में सियासी रंग नेताओं के सर चढ़कर बोल रहा है। वहीं , मतदान की तारीखें नजदीक आने के साथ ही प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के प्रचार – प्रसार ने रफ्तार पकड़ी है। जिसक साथ उन्नाव की नगर पंचायत मौरांवा से निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सेठ को भाजपा विधायक अनिल सेठ ने अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही भाजपा विधायक अनिल सिंह आम जनता के बीच उतरें है और लोगों से बढ़ – चढ़कर विवेक सेठ के वोट मांग रहे है।

”निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सेठ को भारी वोटो से बनाए विजयी” – अनिल सिंह

निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सेठ के समर्थन में उतरे विधायक अनिल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। इस दौरान वे आम जनता से घर – घर जाकर सम्पर्क कर विवेक सेठ के लिए वोट मांग रहे है। प्रचार के दौरान वे जनता को बेहतर कार्य , सुरक्षित वातारण, क्षेत्र का विकास और बेहतरीन जन सुविधाओं का भरोसा दिलाते हुए विवेक सेठ को वोट देकर भारी मतों से जीतने की अपील कर रहे है।