Nikay chunav: निकाय चुनाव से पहले सपा, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ..

119

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कसकर तैयार खड़ी है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोरों – शोरों से अपने प्रत्याशी के लिए जनता का समर्थन पाने की जुगत में लगे है। इसी दौरान प्रदेश की पार्टी सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर विपक्ष पार्टियों से आए कई सारे नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस से आए कई नेताओं को सदस्यता दिलाई

दरअसल लखनऊ स्थिति भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा – कांग्रेस से आए कई नेताओं को सदस्यता दिलाई है। अन्य पार्टियों से शामिल हुए नेताओं में कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिलप्रीत सिंह डीपी, हैदरगंज प्रथम से सपा पार्षद तारा रावत, जिला पंचायत सदस्य सपा पलक रावत सहित अन्य के नाम शामिल है।

इन दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, ”भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सभी लोग मिलकर निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जुट जाएं। नगर निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से कमल खिल रहा है।”