नाइजीरिया में ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए किया गया स्पेंड, कुछ दिन पहले ही हटाया था वहां के राष्ट्रपति का विवादित ट्वीट

317

नाइजीरिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह देश में ट्विटर को निलंबित कर रहा है। इसके पीछे वजह बताई गई है कि ट्विटर का इस्तेमाल नाइजीरिया के कॉर्पोरेट अस्तित्व को कम करने में सक्षम गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। सूचना मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए ट्विटर को सस्पेंड कर दिया।

सरकार ने यह फैसला तब लिया है, जब हाल ही में सोशल मीडिया दिग्गज ने नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के आधिकारिक अकाउंट पर किए गए एक ट्वीट को हटा दिया था।

हालांकि, सरकार के इस बयान के बाद भी अभी नाइजीरिया में ट्विटर काम कर रहा है। जब इस बारे में मंत्रालय के विशेष सहायक सेगुन अडेमी ने एएफपी को बताया, “मैं तकनीकी सवालों का जवाब नहीं दे सकता … संचालन अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।”