NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

197
roupadi Murmu files Nomination for Presidential Election 2022

NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि गुरूवार को संसद भवन में नामांकन दाखिल किया। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान पीएम मोदी , अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े बीजेपी नेता उपस्तिथ रहे।

आपको बता दे NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ओर से 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। पहले सेट में देश के प्रधानमंत्री मोदी खुद प्रस्तावक बने। इसके बाद ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओ ने उनके नाम का अप्रूवल दिया। वहीं विपक्ष की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।