गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किया राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन

325
amit shah
amit shah

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी की vision के मुताबिक़, राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। यह केवल एक संस्थान नहीं है, लेकिन ऐसे संस्थानों की भारत निर्माण में भूमिका होती है। अमित शाह ने आगे कहा कि दो दर्जन से भी ज़्यादा जनजातीय अनुसंधान संस्थान अलग-अलग नाम से काम कर रहे हैं लेकिन उसको राष्ट्रीय रूप से जोड़ने वाली कड़ी नहीं है। हमारी जनजातीय समाज में बहुत सारी विविधता है। इन विविधताओं को अगर एक कड़ी नहीं जोड़ती है तो समग्र देश के जनजातीय समाज के विकास का सपना अधूरा ही रहता है। आज राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान जो बन रहा है वो एक कड़ी बनने वाला है और हमारी कल्पना का जनजातीय विकास को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाने वाला है।