अम्बानी परिवार को धमकी भरे कॉल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया अरेस्ट

220
mukesh ambani
mukesh ambani

मुंबई पुलिस ने बिहार के पुलिस अधिकारियों के साथ एक संयुक्त अभियान में मुकेश अंबानी को जान मारने की धमकी देने वाले राकेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार इस व्यक्ति को 10 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत ले लिया गया है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा- “अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल की घटना में तेजी से कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आधी रात को बिहार के दरभंगा में एक ब्लॉक से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। टीम आरोपी के साथ मुंबई वापस जा रही है। आगे इस मामले में जांच की जा रही है.”