राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी को साहस देती दिखीं मौनी रॉय, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘मेरी मजबूत बच्ची’

476

मंदिरा बेदी इन दिनों बेहद मुश्किल भरे समय से गुजर रही हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने उनके साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।

बेस्ट फ्रेंड हैं मंदिरा और मौनी
मंदिरा और मौनी पहले भी कई मौकों पर साथ दिखे हैं। मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने मंदिरा को मजबूत शख्स बताया है।

सितारों ने भी किया कमेंट
मौनी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरी मजबूत बच्ची।‘ उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों और फैंस ने कमेंट किया है। आशका गोराडिया और शमिता शेट्टी ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया और प्यार जताया है।

वॉक करती देखी गई थीं मंदिरा
मंदिरा बेदी बीते रविवार को मुंबई में वॉक करती देखी गईं। फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वह अपनी मां के साथ थीं। लोगों ने उन्हें ‘ब्रेव लेडी’ कहा है तो कुछ ने उन्हें पॉजिटिव एनर्जी के साथ रहने के लिए कहा। राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा को पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया था।

निधन से सभी सदमे में
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट के निधन हो गया। वह 49 साल के थे। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा। बेटी को उन्होंने बीते साल गोद लिया था।