भारत के जबलपुर में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आम, नौ कुत्ते, तीन गार्ड कर रहे इसकी रखवाली, कीमत प्रति किलो 2.50 लाख रुपये से अधिक

863

आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है। देश में आम की कई किस्में उगाई जाती हैं। आज हम आपको आम की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने वाले जो आप पहली बार सुन रहे होंगे।

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा आम कहां पाया जाता है। शायद आपके दिमाग में कई देश आ रहे होंगे। उसमें भारत का भी नाम शामिल होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

दुनिया का सबसे महंगा आम जापान में पाया जाता। वो आम अगर भारत में उगने लगे तो बेहिचक आपकी भी खाने की इच्छा होगी। इस महंगे आम का नाम मियाजाकी (miyazaki) है। दुनिया के बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है।

अब यह आम मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगाया जा रहा है। इसकी बागवानी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलपुर के संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने कुछ साल पहले अपने बगीचे में दो पौधे लगाए थे। उन्हें इन पौधों की जानकारी नहीं थी कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम लग रहे हैं। इन आमों का रंग गहरा लाल होता है।

आम मालिक का कहना है कि आम का उत्पादन करने वाले कई शौकीनों ने इनकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। एक कारोबारी ने तो इस एक आम के 21,000 रुपये तक देने के लिए तैयार हो गया था। मुंबई के एक ज्वैलर्स ने तो मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हो गया। आम के मालिक का कहना है कि इन आमों को अब नहीं बेचा जाएगा। बल्कि इससे अधिक से अधिक पौधे उगाए जाएंगे।

वहीं मध्य प्रदेश के हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट का कहना है कि इन आमों के पेड़ को देखा है। ऐसे आम भारत में दुर्लभ हैं। इनका स्वाद बहुत मीठा है। ये दूसरे आम से अलग दिखते हैं। उत्पादन कम होने से महंगे ज्यादा हैं।