Monsoon 2022: पूरे भारत में आज मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा

408
Monsoon 2022

भारत के ज्यादातर राज्यों में झुलसाती गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हर रोज तापमान करीब 40 दर्ज किया जा रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार घबराने वाली बात नहीं है, जल्द ही लोगो को भीषण गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि आज यानि 28 जून से पूरे भारत में मानसून दस्तक देगा। अगले चौबीस घंटो में उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी, उन सभी भागों में मानसून पहुंचेगा जहां अभी इसका इंतजार है।

यूपी के पूर्वी हिस्सों में मॉनसून दस्तक देगा – वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर के साथ बिहार के सभी जिलों में आज भारी बारिश की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के भी कई क्षेत्रों में बारिश होगी. इसी तरह रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, देवघर सहित झारखंड के अलग-अलग भागों में बारिश होगी. छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा में आज अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। लखनऊ में भी अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा,लखनऊवासियों को गर्मी से मिलेगा निजात।