पूर्व पीएम डॉ मनमोहन के जन्मदिन के अवसर पर, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओ ने दी शुकमनाए

444

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस सांसद के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉ. सिंह को जन्मदिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भारत को मनमोहन सिंह जैसे गहराई वाले प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति का अहसास होता है। डॉ. सिंह आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2004-2014 तक केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया है।

प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’

जन्मदिन की बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत को मनमोहन सिंह जैसे गहराई वाले प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति का अहसास होता है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आपका आने वाला साल मंगलमय हो।’

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो डॉ. मनमोहन सिंह।’ पार्टी ने कहा कि समर्पित नेता का प्राथमिक उद्देश्य समाज को जल्द से जल्द विपत्तियों से सुरक्षित करना और बुराइयों का उन्मूलन करना है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उन्हें सार्वजनिक जीवन में अधिक उत्पादक वर्ष और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।’