त्रिपुरा: 11वें मुख्यमंत्री के रूप में माणिक साहा ने ली शपथ, बोले – हम पीएम मोदी के विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेंगे

177
Manik-Saha

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से बिप्लब कुमार देब इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद माणिक साहा ने नए सीएम के तौर पर शपथ ली है। मुख्यमंत्री के अचानक बदलने के बाद विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर कथित असंतोष के कारण पार्टी ने अभी तक उनके कैबिनेट सदस्यों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। जिसके चलते माणिक साहा को अकेले ही शपथ लेनी पड़ी है।

आपको बतात दें कि माणिक साहा राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने एक सादे समारोह में साहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद माणिक साहा ने कहा, ”हम पीएम मोदी और बीजेपी के विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेंगे। हम त्रिपुरा के लोगों के मुद्दों को हल करने के साथ-साथ राज्य में कानून-व्यवस्था को भी बढ़ाएंगे। हमारे लिए कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है।”