कोरोना की वजह से 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में नहीं खुलेंगे सिनेमा हॉल्स, 31 अक्टूबर तक रहेंगे बंद

388

देश भर में पिछले 6 महीने से COVID-19 महामारी फैली हुई है। इस महामारी के चलते देश को काफी नुकसान सहना पड़ा है। टीवी और बॉलीवुड जगत में भी काफी नुकसान देखने को मिला है। पिछले 6 महीने से सिनेमाहॉल बंद पड़े हैं। ऐसे में कोई फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं हुई है। इसी बीच 1 अक्टूबर को गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5 चरण के नए दिशानिर्देश जारी किए।

जिसमे सिनेमा/ थिएटर/ मल्टीप्लेक्स को उनकी बैठने की क्षमता का 50% तक खोलने की अनुमति दी है। 15 अक्टूबर से देशभर में सभी सिनेमा/ थिएटर/ मल्टीप्लेक्स खेले जाएंगे। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र की सरकार ने महाराष्ट्र में सिनेमाघर को खोलने की अभी अनुमति नहीं दी है। वहां कोरोना वायरस के केच सबसे ज्यादा है जिसके चलते उद्धव ठाकरे सरकार ने 31 अक्टूबर तक सिनेमाघर को बंद रखने का सोचा है। इस बात से लोगों को काफी दुख है क्योंकि महाराष्ट्र सिनेमा का हब है।

आपको बता दें कि पिछले महीने से ही फिल्मों की शूटिंग शुरु कर दी थी। इसी बीच अब सिनेमा घर के खुलने के आदेश भी आ गए हैं। ऐसे में दर्शक और फिल्मी स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ नियमों के साथ मूवी हॉल को खोलने की अनुमती मिली है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में सिनेमाहॉल ना खोलने का फैसला किया है।

गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमाघर, थिएयर और मल्टीप्लेक्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। मनोरंजन के इन केंद्रों को फिलहाल 50 फीसदी दर्शकों के साथ ही खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि केंटेनमेंट ज़ोन में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। सभी सीटों पर लोगों को बैठने की इजाज़त नहीं होगी, बल्कि सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों पर ही लोग बैठाए जाएंगे। लोगों को बिना मास्क लगाए सिनेमा हॉल्स और बाकी जगह जाने की इजाज़त नहीं होगी।