Lucknow News : BJP आज से शुरू करेगी मतदाता सम्मेलन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक होंगे शामिल..

97

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में ‘प्रभावी मतदाता सम्मेलन’ आयोजित करने का फैसला किया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ‘प्रभावी मतदाता सम्मेलनों’ के माध्यम से जनसंवाद करेगी।

लेखा-जोखा लेकर भाजपा मतदाताओं के बीच पहुंचेगी

दरअसल बयान में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सम्मेलनों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर निकायों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर भाजपा मतदाताओं के बीच पहुंचेगी। त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा आठ अप्रैल से प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50 से अधिक प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से जनता के साथ सतत सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।