Lucknow News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सदमे से हुई जेब्रा की मौत..

904

लखनऊ चिड़ियाघर प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते बाड़े में मादा जेब्रा की हुई मौत हो गई। कीपर बाड़े में रह रहे 5 जेब्रा को खाना देने गया था। उसी समय अचानक मादा जेब्रा गिर गया। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में चिड़ियाघर प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में लगी चोट और सदमे के कारण जेब्रा की मौत हुई है।

मौत से रख- रखाव पर भी सवाल उठ रहा

दरअसल लखनऊ प्राणि उद्यान में कुल 5 जेब्रा रह रहे थे। इसमें 2 बाड़ों में पहले में 1 नर तथा 2 मादा थीं। दूसरे बाड़े में 1 नर और 1 मादा थी। सभी जेब्रा सामान्य दिनों की तरह ही व्यवहार कर रहे थे। ऐसे में कीपर उनको भोजन लगाने लगा तब तक सभी जेब्रा सामान्य व्यवहार कर रहे थे। जैसे ही कीपर खाना डाल कर बाहर निकला अचानक एक बाड़े में रह रहे दोनों जेब्रा तेजी से दौड़ने लगे। उसमें से एक नर जेब्रा गोलाई में घूम कर अलग खड़ा हो गया परन्तु मादा जेब्रा घूम नहीं पायी। वह चेन लिंक की बाड़ से टकरा कर वहीं गिर गयी। तत्काल वहीं उसकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई उसकी मौत से रख- रखाव पर भी सवाल उठ रहा है। इस संदर्भ में जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने फोन भी नहीं उठाया। आपको बातादें, यह जेब्रा इजराइल से करीब 5 साल पहले लाया गया था।