लखनऊ : शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ केस दर्ज..

146
rape case

यूपी की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में एक युवती ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है की अलीगंज निवासी विवेक गुप्ता ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

गौतमपल्ली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर अवस्थी ने बताया की, युवती के मुताबिक, 30 जुलाई 2021 को फेसबुक के जरिये उसकी और विवेक से दोस्ती हुई थी। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया की, विवेक ने शादी का झांसा देकर उसे चिनहट स्थित होटल में बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का वादा कर युवती को चुप करा दिया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि आठ दिसंबर को विवेक ने कॉल कर जनेश्वर मिश्र पार्क बुलाया। जहां बातचीत के दौरान युवती ने शादी का बात कही तो विवेक ने मारपीट की। पुलिस का कहना है की, महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।