किसान आंदोलन का 26वा दिन: आज से हर दिन 11 किसान करेंगे भूख हड़ताल, अगली वार्ता के लिए केंद्र सरकार ने भेजा है बुलावा

    381

    दिल्ली की सीमाओं पर तमाम परेशानियां झेलते हुए आज किसानों का आंदोलन 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करने के लिए नई रणनीतियों की घोषणा कर दी है। किसानों ने बताया है कि आज यानी सोमवार से हर रोज 11 किसान 24 घंटे के भूख हड़ताल पर रहेंगे। जब उनका उपवास खत्म होगा तो अन्य 11 लोग हड़ताल पर बैठ जाएंगे इस तरह यह चेन चलती रहेगी। इसके साथ ही आगे जाकर टोल प्लाजा फ्री करना और थाली बजाने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि, मोदी सरकार कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को लाने के लिए ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट फॉर एग्रीकल्चर (एनईजीपीए) परियोजना लाई है। भारत सरकार के इन सब प्रयासों के पीछे किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र की भलाई है।

    केरल कैबिनेट ने 23 दिसंबर को सदन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस विशेष सत्र में तीनों कृषि कानून पर बहस और उसे रद्द करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। यह निर्णय किसानों का समर्थन जताने के लिए किया गया है।