किसान आंदोलन: आंदोलनकारी किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज, लाल किला-जामा मस्जिद सहित आठ मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही दिल्ली की निगरानी

466

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, यह प्रदर्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है।

राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है।