Kisan Andolan: सिंघु बॉर्डर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल, किसानों से कर रहे हैं मुलाकात, यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी

852

कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। देश भर में किसानों द्वारा बुलाए गए इस बंद को समर्थन मिल रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां किसानों को समर्थन में सामने आई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजान किए गए हैं।

सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शुरू से किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं। मैं किसानों की माग से सहमत हूं। मुझे लगता है सभी मांगें जायज़ हैं। सरकार को उनकी बात माननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं आज यहां मुख्यमंत्री बनकर नहीं आया। मैं यहां उनका सेवक बनकर आया हूं। मैंने यहां की व्यवस्था भी देखी है। कुछ पानी की दिक्कत है, उसे ठीक कर लिया जाएगा।