Khatron Ke Khiladi 11: इंतजार हुआ खत्म, 17 जुलाई से दिखाया जाएगा रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो

645

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट केपटाउन से वापस आ गए हैं। शो के कई प्रोमो ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब मेकर्स ने इंतजार को खत्म करते हुए बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ कब से टीवी पर दिखाया जाएगा।

नया प्रोमो वीडियो
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें निक्की तंबोली, आस्था गिल, महक चहल और सना मकूबल बीच के किनारे बैठी हुई हैं और वरुण सूद की हॉटनेस देखकर उन्हें नंबर देती हैं। सभी कहती हैं कि ‘उसे 10 नंबर तो देने ही चाहिए।‘ उनकी बातें सुनकर दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, ‘रेटिंग्स की बातें कर रही हैं। जितनी रेटिंग्स ये सब मिलाकर आज तक लेकर आए हैं ना, उतनी रेटिंग तो मैं एक शो में लेकर आ जाती हूं।‘

कब से होगा प्रसारित
आगे प्रोमो में बताया जाता है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ 17 जुलाई से टीवी पर दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे से होगा।

कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘एक तरफ वरुण सूद पर सब हैं फिदा, तो दूसरी तरफ दिव्यांका त्रिपाठी की अलग है अदा। क्या आप सहमत हैं निक्की तंबोली, आस्था गिल, सना मकबूल और महक चहल के रेटिंग से? खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 आ रहा है 17 जुलाई से, शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे सिर्फ कलर्स पर।‘

वीडियो पर वरुण सूद ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इतने हाई मार्क्स स्कूल में भी नहीं मिले।‘आगे वरुण की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल लिखती हैं- ‘हैलो मि. 10/10’