Khatron Ke Khiladi 11: केपटाउन में पूरी हुई शो की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने टीम का जताया आभार

631
Rohit Shettty
Rohit Shettty

कलर्स का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग केपटाउन में चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दी है। रोहित शेट्टी ने शो से जुड़ी सभी लोगों का आभार भी जताया है कि वे कोरोना संकट के बीच शूटिंग के लिए आए।

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका साइड लुक नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’42 दिनों की लंबी, पागलपन से भरी और एक्शन से भरपूर राइड का अंत हो गया! यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों, शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के दल, स्टंट टीम और प्रतिभागियों ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई, जिस वजह से ही तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।’

रोहित आगे लिखते हैं, ‘अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम शो को एक अलग लेवल पर लेकर जा रहे हैं। अब मैं आपके साथ इस सफर को साझा करने का और इंतजार नहीं कर सकता। केपटाउन को अलविदा और मुंबई में वापसी। खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द आ रहा है।’

बता दें, इस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक राहुल वैद्य टॉप 5 में पहुंच गए हैं। उनके अलावा अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह हैं।