‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कहानी लेकर आ रहे हैं करण जौहर, आलिया-रणवीर की बनेगी जोड़ी

508

करण जौहर एक बार फिर से निर्देशन का जिम्मा संभालने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। करण जौहर फिल्म के निर्देशन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

शेयर किया वीडियो
इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अपने पसंदीदा लोगों के साथ कैमरे के पीछे आने को लेकर उत्साहित हूं। प्रस्तुत है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में। इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। 2022 में स्क्रीन पर आएगी यह अनोखी कहानी।‘

पांच साल बाद निर्देशन
करण जौहर पांच साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल थी’ जो कि सुपरहिट रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा शाहरुख खान कैमियो रोल में थे।

उत्साहित हैं करण
सोमवार को करण जौहर ने एक वीडियो पोस्ट कर आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, ‘ये एक नए सफर की शुरुआत और घर वापसी, एक साथ है। अब वक्त आ गया है कि मैं वापस अपनी पसंदीदा जगह पर जाऊं और एक लव स्टोरी बनाऊं। एक बहुत स्पेशल लव स्टोरी, जिसकी जड़ें प्यार और परिवार से जुड़ी हों।’