भाभी के साथ जमकर झूमीं कंगना रणौत, रिसेप्शन में अभिनेत्री का हिमाचली लुक में आयी नज़र

590

अभिनेत्री कंगना रणौत के भाई अक्षत रणौत की शादी बीते दिनों बेहद धूमधाम से हुई। शादी की एक एक रस्म आलीशान तरीके से की गई। अब कंगना ने रिसेप्शन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी भाभी रितु भी हैं।

डांस के इस कार्यक्रम में स्थानीय कांगड़ी गाना बज रहा है। वीडियो साझा करते हुए कंगना ने लिखा- ‘मैं किसी भी परंपरा के लोक संगीत को पसंद करती हूं, यहां मेरे भाई के धाम में पहाड़ी कलाकारों द्वारा गाया गया एक कांगड़ी गीत है, जिसका अर्थ सरल है… एक महिला अपनी मां के लिए अपने प्यार का इजहार करती है।‘

कंगना ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उन्होंने क्रीम कलर की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी है। उनकी साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। साथ ही उन्होंने कांगड़ी पगड़ी और शॉल पहन रखा है। वहीं नई नवेली दुल्हन रितु ने रेड और गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की है।