जेनिफर लोपेज की जिंदगी में लौटा पुराना प्यार, आज भी साथ रखी है बेन अफ्लेक की पहनाई इंगेजमेंट रिंग!, 17 साल पहले तोड़ दी थी सगाई

844

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज़(Jennifer Lopez) एक बार फिर अपनी नई लव स्टोरी की वजह से चर्चा में छाई हैं। हाल ही में जेनिफर और उनके मंगेतर एलेक्स रॉड्रिनग्ज(Alex Rodriguez) ने अपनी दो साल पुरानी सगाई को तोड़ते हुए मूव आउट करने का फैसला लिया था। और अब खबर है, कि एलेक्स रॉड्रिगग्ज से अलग होते हुए जेनफिर लोपेज नए रिलेशनशिप में आ गई हैं। जेनिफर अपने एक्स बॉयफ्रेंड(Ex Boyfriend)और मंगेतर रहे बेन एफ्लेक(Ben Affleck) के साथ नज़दीकियां बढ़ाती देखी जा रही हैं। खास बात ये है कि जेनिफर और बेन एफ्लेक साल 2004 में अपनी सगाई को तोड़ कर अलग हो गए थे। लेकिन 16 साल बाद जेनिफर और बेन की राहें एक बार फिर मिली हैं। जिसके बाद से ही जेनिफर और बेन के फैंस के बीच अलग ही तरह का उत्साह देखा रहा है।

बीते दिनों में दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। रविवार 2 मई को को जेनिफर और बेन लॉस एंजेलिस के VAX LIVE कॉन्सर्ट में अलग-अलग पहुंचे थे, लेकिन वहां से साथ निकले थे। जिसके बाद बेन जेनिफर के लॉस एंजिल्स वाले घर में भी स्पॉट हुए। इसके बाद ये एक्स-कपल मोंटाना में छुट्टियां बिताने के लिए रवाना हो गया था। मोंटाना के येलोस्टोन क्लब में एक हफ्ते की छुट्टियां बिताने के बाद जेनिफर और बेन एफ्लेक प्राइवेट जेट से हाल ही में वापिस लौटे हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो जेनिफर और बेन ने एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड किया। जेनिफर, बेन की कंपनी को एक बार फिर से काफी इंजॉए कर रही हैं और बेहद खुश हैं। बता दें, कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के बीच प्यार की शुरुआत साल 2002 में हुई थी, जब ये फिल्म गिगली के सेट पर मिले थे। जिसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। कहा जा रहा था कि साल 2003 में ये कपल शादी भी कर लेगा लेकिन शादी से कुछ वक्त पहले ही सितंबर 2003 में दोनों के रिश्ते में दरार आई गई थे। जिसके बाद जनवरी साल 2004 में दोनो ने अपने ब्रेकअप की खबर पर अधिकारिक तौर से मुहर लगा दी थी।

जेनिफर और बेन की जोड़ी को फैंस ने ‘बेनिफर’ का नाम दिया था। वहीं बेन के साथ अपने ब्रेकअप को जेनिफर ने ‘पहला बड़ा हार्टब्रेक’ बताया था। हांलाकि, अब दोनों के एक बार फिर साथ आने से उनके फैंस काफी खुश हैं।

बता दें, कि इसी साल मार्च के महीने में जेनिफर ने अपने मंगेतर एलेक्स रॉड्रिथग्ज के साथ सगाई खत्म की है। दोनों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि “हमने महसूस किया है कि हम दोस्त के रूप में बेहतरहैं। हम एक साथ काम करना जारी रखेंगे और हमारे साझा व्यवसायों और परियोजनाओं पर एक दूसरे का समर्थन करेंगे। हम एक-दूसरे और एक-दूसरे के बच्चों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”