IPL 2021, PBKS vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, चेन्नई की तरफ से 200 मैच खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी

352

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स से हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। महेद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले में एक और मुकाम हासिल कर लिया। धोनी चेन्नई की तरफ से 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

धोनी ने चेन्नई की तरफ से 176 मैच आईपीएल में खेले हैं। इसके अलावा धोनी ने 24 मुकाबले चैंपियंस लीग T20 में चेन्नई की तरफ से खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 200वां मैच खेल रहे धोनी ने सीएसके को 3 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। उनकी अगुवाई में सीएसके ने 2 बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब भी जीता है।

इससे पहले शेन वॉटसन ने ट्वीट कर धोनी को चन्नई की तरफ से 200 मैच खेलने के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा था। उन्होंने लिखा कि आप चेन्नई टीम की दिल की धड़कन हैं और महान खिलाड़ियों में से एक है।