IPL 2020: हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और बुरी खबर, कप्तान श्रेयर अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये लगा जुर्माना

729
Shreyas Iyer

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल का पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में धीमी ओवर गति की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान एस अय्यर के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स पर पहली बार इस तरह का कोई जुर्माना लगाया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस सीजन में पहली बार स्लो ओवर रेट कराया गया, जो आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी की ओर से स्लो ओवर रेट किया गया था। इस पर विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

सरराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया। हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में मात्र 147 रन ही बना पाई।