भारत ने PSLV C49 से 10 उपग्रहों को किया लॉन्च, हर मौसम में पृथ्वी पर रहेगी नजर, आपदा प्रबंधन में मिलेगी मदद

501

भारत ने शनिवार दोपहर को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने बताया था कि इसकी लॉन्चिंग सात नवंबर को लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी49 से की जाएगी। इसके साथ ही नौ अंतरराष्ट्रीय कस्टमर सैटेलाइट की लॉन्चिंग भी होगी। लॉन्चिंग का समय शनिवार को दोपहर 3.02 बजे है।

इसरो ने कहा था, ‘पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 मिशन की लॉन्चिंग के लिए आखिरी गिनती श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 1.02 बजे शुरू हुई।’ भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल अपने 51वें अभियान में नौ अन्य देशों की सैटेलाइटों के साथ ईओएस-01 को मुख्य सैटेलाइट के तौर पर प्रक्षेपित करेगा। इसरो ने कहा कि इस सैटेलाइट का उपयोग कृषि, वन्य और आपदा प्रबंधन में किया जाएगा।