भारत के कई राज्यों में आसमानी आफत, भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में 83 तो गुजरात में 63 लोगो की मौत

391
Maharashtra-Gujarat-Rain

भारत के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है, एक तरफ जहा दिल्ली-यूपी-बिहार-झारखंड के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे है वही देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। महाराष्ट्र और गुजारत में लगातार भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

आपको बता दे की महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ की कारण अबतक 83 लोग अपनी जान गवा चुके है। राज्य में आये जलसैलाब से 164 जानवरों की भी मौत हो गई।

महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। आपको बता दे की बीते 24 घंटो में भारी बारिश के कारण 63 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है।